हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएं और जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे। इसके साथ ही और बेहतर ढंग से तैयारी भी कर सकेंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अनिल यदुवंशी के अनुसार इस संबंध में एक जनवरी से स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे पूर्व टेलीकाउंसिलिंग में सीबीएसई के विशेषज्ञ शिक्षक और काउंसलर विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रश्नों और मन में चल रही उलझनों को दूर करेंगे। बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट में काउंसलर और शिक्षकों की सूची जारी होगी। साथ ही टोल-फ्री नंबर दिए जाएंगे। इसमें सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विद्यार्थी और अभिभावक संपर्क कर प्रश्न पूछ सकेंगे। सिटी कोआर्डिनेटर ने ने बताया कि बोर्ड के इस प्रयास से छात्रों को काफी लाभ होगा। उनकी तैयारी बेहतर हो पाएगी। 20 प्रतिशत तक उनके परफॉर्मेंस के बेहतर होने की संभावना होगी। उनके मन में उठने वाले हर तरह के प्रश्नों का जवाब उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन में परीक्षा का भय रहता है। किस तरह तैयारी करें, टाइम टेबल कैसे बनाएं, अधिक अंक पाने के लिए क्या करना होगा, जैसे प्रश्न बच्चों के मन में होते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
