• Sat. May 23rd, 2026

उच्च शिक्षा मंत्री ने बीएसए कॉलेज में नवनिर्मित अतिथि ग्रह का किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Dec 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज में नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण की आधारशिला प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा की गयी । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा संस्कार से परिपूर्ण होनी चाहिए। प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के चार विश्वविद्यालय नैक ए प्लस और 6 विश्वविद्यालय ए श्रेणी में है। शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने बीएसए कॉलेज की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियां की प्रशंसा भी की।
प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा और खेल के क्षेत्र में योगदान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृष्टिकोण को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री की सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वाचनालय निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व निदेशक एनडीएमसी विजय गौतम ने कहा कि वाचनालय निर्माण की जिम्मेदारी लेना उनके लिए सुखद अनुभव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लगभग 300 छात्रों के बैठने की क्षमता वाला यह वाचनालय छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और बाबू शिवनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र मिश्रा शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि अलौकिक उपाध्याय शिवम गौतम श्रीमती सुप्रिया गौतम श्रीमती मधु गौतम कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना शोभाराम शर्मा डॉ बबीता अग्रवाल महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रवि शर्मा डॉ बीपी राय डॉ रेखा राय डॉ यूके त्रिपाठी डॉ आनंद त्रिपाठी डॉ चंचल शर्मा डॉ रुचि अग्रवाल डॉ अनु गर्ग सहित गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ बीके गोस्वामी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.