हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गोविंद घेरा क्षेत्र स्थित एक प्राचीन धर्मशाला का चार करोड़ रुपये में सौदा कर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने एसएसपी के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मथुरा के डैंपियर नगर निवासी आशुतोष गर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दलाल सतीशचंद शर्मा ने उन्हें गोविंद घेरा स्थित 750 वर्ग गज में बनी लगभग सौ साल पुरानी सूरजमल मुरलीधर धर्मशाला की वसीयत दिखाई, जोकि रामशरण दास द्वारा वेदप्रकाश गोयल के नाम की गई दर्शाई गई। 19 जून में सतीश चंद के साथ धर्मशाला पर वेद प्रकाश गोयल से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि पिता रामशरण द्वारा उन्हें वसीयत प्राप्त है और इसे वह बेचना चाहते हैं। चार करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद आशुतोष गर्ग ने एडवांस धनराशि के रूप में 10 लाख रुपये का बैंक चेक वेद प्रकाश गोयल के नाम उसके पौत्र पार्थ गोयल को दे दिया। 20 जून को चेक बैंक चेक से धनराशि भी आरोपी ने प्राप्त कर ली। आरोप है कि उन्होंने 25 सितंबर से पहले जमीन संबंधी कागजात, इकरारनामा बैनामा के लिए सौंपने को कहा, लेकिन न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराए न ही जमीन की रजिस्ट्री की गई। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
