• Sat. May 23rd, 2026

वृंदावन की दो कॉलोनी की शिकायत पर मंडलायुक्त गंभीर, मांगी की रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Dec 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने विकसित हो रही अवैध कॉलोनी और भवनों के निर्माण की शिकायत को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से दस दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते नगर में लगातार अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही हैं। बांगर नहीं खादर क्षेत्र में एवं यमुना रिवर क्षेत्र में भी कॉलानियां एवं भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसमें गोशाला नगर निवासी हरिवंश सिंह ने 20 दिसंबर को जन सुनवाई पर शिकायत की कि आईटीआई के सामने मौजा धौरेरा बांगर में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। जमीन के स्वामित्व को लेकर उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.