• Sun. May 24th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पोतराकुंड के पास अचानक धंसी सड़क

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पोतराकुंड के पास अचानक से सड़क धंस गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। अधिकारियों ने दोनों तरफ से आवागमन बंद कर दिया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है।नजगन्नाथपुरी से गोविंद नगर जाने वाले राहगीरों को अब रूपम सिनेमा से होकर गोविंदनगर निकलना पड़ेगा। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर पैदल और दुपहिया वाहन निकलने के अलावा कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते श्रद्धालुओं के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु पोतराकुंड पर बनीं पार्किंग में वाहन खड़ा करके दर्शन करने जाते थे, लेकिन मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने की व्यवस्था खुद करनी पड़ेगी। फिलहाल अधिकारी सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.