• Sun. May 24th, 2026

अभिनेता अश्मित पटेल ने हाथियों और भालुओं के साथ मनाया क्रिसमस

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। सीक्रेट सेंटा बनकर पहुंचे अभिनेता और पशु प्रेमी अश्मित पटेल ने हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में हाथी और भालुओं के साथ क्रिसमस मनाया। उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस टीम के क्रिसमस की तैयारियों में हिस्सा लिया। देखभाल करने वाली टीम के साथ हाथियों को फल काटे और जानवरों के लिए व्यंजन बनाने में भी मदद की। उत्सव मनाने के लिए शामिल हुए अश्मित ने क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ ही सितारे और रिबन जोड़े। इससे पूरा केंद्र खुशी से जगमगा उठा। फल, मेवा और अन्य उपहारों से भरे पैक क्रिसमस ट्री के नीचे रख दिए थे। जैसे ही सूरज डूबा, उन्होंने शाम की सैर के दौरान हथनी एम्मा, माया और फूलकली को ये उपहार भेंट किए। इसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की फिल्म माई स्वीट पारो देखी। उन्होंने कहा कि एसओएस के केंद्रों का दौरा करने के बाद काफी प्रभावित हूं। एसओएस के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि अश्मित पटेल के शामिल होने से हमारे उत्सव में गर्मजोशी आ गई है। उनके जैसी हस्तियां वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एसओएस की सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि प्रभावशाली लोगों के केंद्रों का दौरा करने से पशु कल्याण और संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए क्या कर सकते हैं इस पर मंथन होता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.