हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के द्वारिकाधीश मंदिर के पास ब्रजवासी ज्वैलर्स के यहां से युवक 1.14 लाख रुपये का सोना चुरा ले गया। पुलिस ने एक माह से अधिक समय बीतने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। 14 नवंबर को ब्रजवासी ज्वैलर्स पर मुरलीधर अग्रवाल बैठे थे। तभी वहां एक युवक आया और चांदी का सिक्का खरीदा। चांदी के सिक्के के रुपये देने के बाद उसने सोने का सिक्का मांगा। उन्होंने कर्मचारी से सोने-चांदी के सिक्के रखा डिब्बा मंगवाया और ग्राहक को सिक्के दिखाए। इसी दौरान युवक ने एक डिब्बी उठाकर अपनी जेब में रखी और चला गया। बाद में सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि ग्राहक बनकर आया युवक ही सोने का सामान रखी डिब्बी को ले गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से चोर की पहचान की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
