• Sun. May 24th, 2026

बरगद का पेड़ काटने जाने से लोगों में आक्रोश

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धर्मनगरी में हरे पेड़ों के काटे जाने का मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को वाराहघाट परिक्रमा मार्ग में एक नया मामला प्रकाश में आया है। यहां पर बिजली की नई केबिल डालने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा वर्षों पुराने हरे पेड़ को ही काट डाला गया। पेड़ को नुकसान पहुंचाने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ परिक्रमा मार्ग में सघन पौधरोपण करने वाले श्रीहित मंडल के संस्थापक व ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर के तिलकायत अधिकारी ने आक्रोश व्यक्त किया है। तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित महल गोस्वामी महाराज का आरोप है कि ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर लाल के प्रथम लता मंदिर मदनटेर के सामने परिक्रमा मार्ग में पिछले दिनों विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नई केबल डालने के नाम पर उनके द्वारा लगाई गये कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि वर्षों पुराने एक बरगद के पेड़ को काट भी दिया। उनका कहना था कि यहां एक ओर तो सरकार वृक्षारोपण के नाम पर अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रही है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी सरकार की योजना हो पर ही कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मदन टेर के सामने बरगद के पेड़ को काटा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.