• Sun. May 24th, 2026

फरह में पैसे लेने का आरोप में स्टाफ नर्स को लेबर रूम से हटाया

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह पर पैसे लेने के मामले में एक स्टाफ नर्स को लेबर रूम से हटा दिया गया है। इधर जांच कमेटी ने सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एक अन्य टीम भी इसकी जांच करेगी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह पर खेरिया, रिफाइनरी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रसव के लिए गांव की आशा के साथ पहुंचा। केन्द्र पर नॉर्मल डिलीवरी कराने के नाम पर लाभार्थी के परिजनों से स्टाफ नर्स ने पैसे ले लिए। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया। चर्चा है ढाई हजार रुपये लिए गए। इसकी शिकायत केन्द्र अधीक्षक डा. राम गोपाल से की गई। सीएमओ डाक्टर एके वर्मा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया। स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसपी राठौर, डा. अनुज चौधरी जांच करने फरह केन्द्र पहुंचे। कमेटी ने प्रभारी, स्टाफ नर्स, आशा से पूछताछ की। पीड़ित ने भी बताया कि पैसे किसी के माध्यम से मांगे गए लेकिन दिए नहीं। जांच कमेटी ने रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को सौंप दी है। सीएमओ ने स्टाफ नर्स को लेबर रूम से हटा दिया है। साथ ही केन्द्र प्रभारी से भी इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। फरह केंद्र पर पैसे लेने के आरोप की जांच को कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सोंप दी है। मिशन निदेशक द्वारा गठित टीम भी इसकी जांच करेगी। फिलहाल स्टाफ नर्स को लेबर रूम से हटा दिया है। अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.