हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध कब्जे करने वालों पर शिकंजा कसा गया। इसके लिए नगर पंचायत की टीम द्वारा कस्बे के मुख्य बाजार में शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। वहीं बुलडोजर की सहायता से नगर पंचायत की टीम द्वारा दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण को रोड से हटवा दिया गया। चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार छाता कस्बे में जाम की शिकायतें मिल रही थीं। समय समय पर अभियान चलता रहेगा, ताकि राहगीरों को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
