हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किशोरी रमण इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें अतुल सारस्वत चौथी बार जिलाध्यक्ष बने। ठा. लक्ष्मीनारायण को महामंत्री व मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ संघ प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत व बीएसए सुनील दत्त ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। योगेश त्यागी ने कहा कि संघ द्वारा शिक्षकों के सेवा नियमावली के विरुद्ध लगातार थोपे जा रहे आदेशों का विरोध जारी है। यदि कोई भी आदेश शिक्षकों की सेवा शर्तों के अतिरिक्त जारी किया जाता है तो संगठन आंदोलन से नहीं चूकेगा। महामंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक हितों का ध्यान रखते हुए और उन्हें भयमुक्त वातावरण में कार्य करने के लिए संघ संघर्षरत है। देवेन्द्र सारस्वत ने कहा कि जनपद में संगठन शिक्षकों की समस्या के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर है और किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जाता है। बीएसए सुनील दत्त ने कहा कि जब तक वो बीएसए हैं, शिक्षकों को सही काम के लिए कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वाह करने वाले किसी शिक्षक को भयभीत रहने की आवश्यकता नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष हेमंत शर्मा, मुरारीलाल, राजेन्द्र छौंकर, लोकेश मिश्रा, कपिल सारस्वत, धर्मवीर, सिद्धार्थ, रश्मि शर्मा, राखी, हरीश, सुमन, राजीव पचौरी, सुजीत वर्मा, आरती अत्री, पूनम राना, अनामिका सारस्वत, शिवकुमार पचौरी, शक्ति वर्मा, उत्तम सारस्वत, योगेन्द्र, मोनिका शुक्ला, शैलेंद्र वार्ष्णेय, राजेश चौधरी, भगवान सिंह, दिनेश चौधरी, शैली यादव, प्रीति यादव, शैलेंद्र शर्मा, प्राची शर्मा, अंजू सारस्वत, रंजन चूड़ामड़ी, पूनम समाधिया, रागिनी, रेखा चाहर, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
