हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्थित बीएसए कॉलेज में परीक्षा देने गई किशोरी घर वापस नहीं लौटी। बेटी के लौटकर न आने पर पिता ने गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पानी की टंकी के पास, गुरुकुल, राजपुर निवासी राधावल्लभ सैनी की बेटी एकता सैनी 17 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे घर से मथुरा स्थित बीएसए कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। दोपहर तक जब वह घर पर नहीं पहुंची तो उसे कालेज जाकर तलाश किया, लेकिन वहां नहीं मिली। परिचितों और रिश्तेदारी में भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका पर पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
