• Sun. May 24th, 2026

बजरंग धर्मकांटा के पास पशु आहार व्यापारी से 7 हजार रुपये लूटे

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बजरंग धर्मकांटा के पास पशु आहार व्यापारी से बाइक सवारों ने 7 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। शहर कोतवाली के अंबाखार रानीखेत निवासी सुरेश चंद यादव पशु आहार के कारोबारी हैं। बुधवार को वह हाईवे पर बजरंग धर्मकांटा के पास पशु आहार खरीदने के लिए गए थे। तभी दो बाइकों पर आए छह युवकों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने उनके हाथ से सोने का कड़ा उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने शोर मचाया तो बाइक सवार उनकी जेब में रखे 7 हजार रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना बीएसए पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों की पहचान भी हुई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.