• Sun. May 24th, 2026

बाबा साहब पर टिप्पणी से कांग्रेसी आक्रोशित, बोले-इस्तीफा दें गृहमंत्री

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पर कागेसियो ने राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़ी उनकी टिप्पणी पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बाबा साहब का अपमान बताते हुए डीएम कार्यालय पर गृहमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकजुट हुए। आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी की। भगवान सिंह ने कहा है कि जिस संविधान की शपथ लेकर अमित शाह गृहमंत्री बने हैं, उन्हीं से जुड़ी टिप्पणी करने पर देश का अपमान है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गृहमंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। विनोद चतुर्वेदी, हरीश पचौरी, चंद्र मोहन जायसवाल, राम भरोसे चौधरी, गिर्राज सिंह छोकर, अश्विनी शुक्ला, विनोद आर्य, दुर्गेश बघेल, डीके राहुल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.