• Sun. May 24th, 2026

मथुरा में अभद्र टिप्पणी पर अधिवक्ता बार से निष्कासित

ByVijay Singhal

Dec 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को बौहरे कन्हैयालाय सभागार में आयोजित हुई। इसमें मुद्दों पर चर्चा करके कई प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक अधिवक्ता को बार की सदस्यता से निष्कासित करके उत्तर प्रदेश बार काउंसिलिंग को पत्र लिखा गया है। आठ नवंबर को बार एसोसिएशन के हुए चुनाव के बाद बुधवार को नई कार्यकारिणी की पहली बैठक बौहरे कन्हैयालाय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में गंभीर बीमारियों से पीड़ित चार अधिवक्ताओं के नाम सामने आए। बार ने अधिवक्ताओं को सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। एपीसीएल (क्रिकेट मैच) में खेलने वाले 250 अधिवक्ता के खान-पान के लिए बार एसोसिएशन मथुरा की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रस्ताव रखा गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बार एसोसिएशन मथुरा में पुराने वकालतनामों पर रोक लगने के बावजूद कुछ अधिवक्ता आज भी उनका उपयोग न्यायालय में कर रहे हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया कि उनके विरुद्ध संविधान के अनुसार निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया एडवोकेट इंद्र मोहन गौतम द्वारा वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के खिलाफ इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उन्हें भूमाफिया, अपराधी व गुंडा संबोधित करते हुए संदेश पोस्ट किए गए। अन्य आरोपों को भी कार्यकारिणी में उपस्थिति करीब 100 अधिवक्ताओं के समक्ष रखा गया। इसके बाद प्रस्ताव पारित करके अधिवक्ता इंद्र मोहन गौतम को बार एसोसिएशन मथुरा से मिली सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उनको निष्कासित किया गया। इसके साथ ही बार एसोसिएशन मथुरा की आय व व्यय पर चर्चा हुई। इस मौके पर उपाध्यक्ष भानू प्रकाश, संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा, आडिटर यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गोला, आफिस इंचार्ज किशन सिंह समेत बार काउंसिलिंग के अधिवक्ता उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.