• Sun. May 24th, 2026

अनुसूचित छात्रा को कॉलेज जाने से रोकने वाला भेजा जेल

ByVijay Singhal

Dec 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह पुलिस ने अनुसूचित जाति की छात्रा को स्कूल जाने से रोकने और 15 दिसंबर को छात्रा की मां की पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि 15 दिसंबर को अनुसूचित जाति की महिला की पिटाई और छेड़छाड़ के आरोपी नगला महादेव निवासी दीपक बघेल से तमंचा-कारतूस बरामद कर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। 15 दिसंबर की रात छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया था। उसके फोन की जांच की गई तो उसने अवैध तमंचे के फोटो मिले।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.