हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के ऐतिहासिक गढ़वाल टीले के दिन बहुरने वाले हैं। टीले का सीमांकन कर चारों ओर चहारदीवारी बनवाई जाएगी। टीले के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी के आदेश पर पुरातत्व और राजस्व विभाग की टीम टीला स्थित मैदान पर पहुंची। संयुक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने टीले का निरीक्षण किया। इसके बाद चारों ओर की पैमाइश कर सीमांकन किया। चारों दिशाओं की सीमाओं के बिंदु निर्धारित किए गए। पुरातत्व विभाग, इकाई आगरा के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा गढ़वाल टीले के अनुक्षण कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। टीले से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां स्मारक और भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां से प्राप्त प्राचीन धरोहर को यहीं शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी राम विनय, पुरातत्व अभियंता प्रदीप, सर्वेयर अनिल, मानचित्रकार सुशील चतुर्वेदी, स्मारक मित्र तिलक सिंह कुंतल, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद, लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर, कमलेश पाली, शिवचरण, विजेंद्र सिंह, राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
