हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर 57 वर्षीय रामदत्त पुत्र ख्यालीराम निवासी जे ब्लॉक जहांगीरपुरी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन के आधार पर जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उनका बड़ा बेटा प्रमोद जीआरपी थाने पहुंच गया। बेटे ने बताया कि पिता कासगंज जाने के लिए दिल्ली से मथुरा आए थे। यहां से उन्हें दूसरी ट्रेन में सवार होना था। कासगंज में किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वह उनकी गमी में शामिल होने के लिए कासगंज जा रहे थे। ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से वह गंभीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से यात्री की मौत हो गई। शव को परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
