• Sun. May 24th, 2026

तबादले के डेढ़ माह बाद 14 लेखपाल कार्यमुक्त

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शासनादेश के डेढ़ माह बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 14 लेखपालों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। इन सभी का पदोन्नति के बाद मैनपुरी तबादला हुआ था। तब मैनपुरी में विधानसभा उपचुनाव के कारण इन्हें नहीं भेजा गया था। मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी को मैनपुरी जाने के निर्देश दिए हैं। 28 अक्तूबर को शासन ने आदेश जारी करते हुए एक ही कार्य क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक समय तक टिके रहने पर जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात 14 लेखपालों का पदोन्नति कर मैनपुरी तबादला किया था। इनमें अरविंद कुमार, मोहन सिंह सोलंकी, भीम सिंह, भगवती प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, अश्विनी कुमार पांडे, धीरेंद्र मोहन, महेश बाबू, राम कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, मोहन श्याम, भगवान सहाय और सुदर्शन सहाय शामिल हैं। पदोन्नत लेखपालों को तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण के बाद लेखपालों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.