हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत पन्ना पोखर चौकी क्षेत्र में इंड्रस्टियल एरिया स्थित पन्नी फैक्ट्री में रह रहा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मृतक के पास से सोसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर मामले की जांच में जुट गयी। थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में विनोद की पन्नी फैक्ट्री है। इसमें गांव बरुआ, विधूना, औरैया निवासी राजपाल उर्फ राजा (35) काम करता था। वह फैक्ट्री में ही रहता था। बताते हैं कि रविवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह फैक्ट्री परिसर स्थित बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी सोमवार सुबह जागने पर हुई। साथियों ने तत्काल फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। फैक्ट्री पहुंचे मालिक की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया की मृतक मजदूर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फील्ड यूनिट बुलाकर जांच के नमूने कलेक्ट कराये। इस दौरान मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। दो लाइन के सुसाइड नोट में उसने दो व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। उसका भाई सूचना पर आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
