• Sun. May 24th, 2026

फेसबुक पर सरिए का थोक विक्रेता बता कर ठगे 50 हजार रुपये

ByVijay Singhal

Dec 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी ने फेसबुक पर सस्ती सरिया का विज्ञापन देखकर बताए नंबर पर फोन किया। दूसरी ओर से फोन आने पर सरिया के एवज में 50 हजार रुपये भी खाते में डाल दिए। कंपनी ने सरिया भेजी न रकम वापस की। मामला नौहझील के गांव मानागढ़ी का है। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है। पीड़ित मानागढ़ी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं और दिव्यांग हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक कंपनी के सरिए का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर सरिया के कम रेट बताए गए थे। उन्होंने विज्ञापन पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। 13 दिसंबर को उनके नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले खुद को एक सरिया कंपनी का होलसेलर बताया। सरिया भेजने के एवज में बतौर एडवांस 50 हजार रुपये डलवा लिए। अब फोन भी नहीं उठ रहा है और न ही सरिया आई। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.