• Sun. May 24th, 2026

जीआरपी के हाथ लगा ठक-ठक गैंग का मुखिया

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के मुखिया को जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से यात्रियों से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। शातिर गैंग के दो अन्य सदस्यों के साथ होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस की दबिश से पूर्व उसके दोनों साथ फरार हो गए थे। ट्रेनों में आपराधिक वारदातों की रोक थाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने विशेष चेकिंग टीम का गठन किया है। टीम उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार के नेतृत्व रविवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पैदल पुल के पास चेकिंग कर रही थी। टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों फोन उसने सफर के दौरान यात्रियों के पास से चोरी किए थे। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश पुत्र इरशाद निवासी मकान नम्बर 246 मकबरा दिग्गी पोस्ट आफिस घंटा घर थाना रेलवे रोड मेरठ बताया।
थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि दानिश के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से आधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह ट्रेनों में वारदात करने वाले ठक-ठक गैंग का मुखिया है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ धौलीप्याऊ क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। जंक्शन और ट्रेनों में वारदात को अंजाम देने के बाद वह होटल में रूक जाते। कुछ दिन होटल में रहने के बाद ठिकाना बदल कर दूसरे स्थान पर चले जाते। इसका खुलासा उसने पूछताछ में किया। थाने की टीम जब तक होटल पर पहुंची तब तक उसके दोनों साथी वहां से भाग चुके थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.