• Sun. May 24th, 2026

डालमिया हाउस की सीईसी ने हरे पेड़ काटने की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा में डालमिया हाऊस अभेद पेड़ कटान की सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी सीईसी ने डालमिया फार्म हाउस प्रकरण की संपूर्ण जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है। सीईसी ने 27 नवंबर को अधूरी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी को दो सप्ताह के अंदर संपूर्ण जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। दरअसल, 18 सितंबर की रात को जैंत थाना क्षेत्र स्थित छटीकरा मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में 454 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया था। इस मामले में पुलिस ने शंकर सेठ समेत 42 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार गोस्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेकर दो सदस्यीय सीईसी गठित कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे। सीईसी ने 7 दिसंबर को डालमिया फार्म हाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद 12 दिसंबर को जांच टीम ने 92 पन्नों की संपूर्ण जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.