हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को पानीघाट बैरियर के पास से वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने समाजसेवी यशवीर सिंह राघव की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया था लेकिन मामला खुल जाने के कारण पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक वृंदावन के पर्यवेक्षण में वृंदावन पुलिस द्वारा वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों शिवसिंह पुत्र स्व. केशवदेव (फर्जी नाम यशवीर सिंह) निवासी सुरौठी, थाना अछनेरा, आगरा, हाल पता एचआर स्टेट (डीआर स्टेट) बोदला विचपुरी रोड, थाना जगदीशपुरा, आगरा, रवि यादव पुत्र स्व. राजवहादुर सिंह, निवासी पाली खुर्द, थाना भरथना, इटावा, हाल पता 52, देवली गांव, थाना नेव सराय, दक्षिणी दिल्ली और जवाहर सिंह पुत्र स्व. केशवदेव, निवासी सुरौठी, थाना अछनेरा, आगरा को गुरुवार शाम 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिव सिंह की तलाशी से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल व एक मोवाइल की-पैड तथा दो आधार कार्ड (एक आधार कार्ड शिव सिंह पुत्र केशवदेव के नाम से व दूसरा आधारकार्ड यशवीर सिंह पुत्र गुरुदयाल के नाम से) और एक पेन कार्ड व अभियुक्त रवि से 1500 रुपये, एक मोबाइल तथा अभियुक्त जवाहर सिंह से दो हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद किया गया। गौरतलब है कि फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा पुत्र खैराती लाल शर्मा ने गत दिनों दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा था कि रवि कुमार यादव पुत्र राज बहादुर यादव, निवासी देवली, दक्षिण दिल्ली, पदम सिंह चौहान पुत्र टुंडा सिंह चौहान, निवासी वृंदावन रोड, गणेश टीला के सामने, मथुरा, सुनील गौतम पुत्र महेन्द्र गौतम, निवासी न्यू राधेश्याम कॉलोनी, जयसिंहपुरा, मथुरा, मुन्नालाल पुत्र हरी सिंह, निवासी मोहन नगर, बिड़ला मन्दिर के पीछे, जयसिंहपुरा, मथुरा, जवाहर सिंह पुत्र केशव देव, निवासी सूरौठी, तुरकिया, अछनेरा, आगरा, सत्यवीर सिंह पुत्र नाहर सिंह, निवासी हरनौल, सुरीर, मथुरा, वीरेन्द्र सिह, पहलवान और अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर जमीन के दस्तावेजों की कूटरचना कर धोखाधडी, जालसाजी व षडयंत्रपूर्वक उनसे 41 लाख रुपये रुपये हड़प लिये।
पुलिस के अनुसार शिव सिंह द्वारा अपने अपने साथियों के साथ मिलकर यशवीर सिंह पुत्र श्री गुरुदयाल सिंह, निवासी आनन्द लोक गोवर्धन मार्ग, की जमीन के दस्तावेजो की छायाप्रति प्राप्त कर स्वयं यशवीर सिंह बनकर जमीन का सौदा कर फरीदाबाद निवासी विवेक शर्मा से 41 लाख) रुपये हड़प लिये गये। गौरतलब है कि जिन यशवीर सिंह राघव की जमीन को बेचा जा रहा था, वह समाजसेवी हैं और उनको पता ही नहीं था कि उनकी जमीन का सौदा कोई और कर रहा है। यशवीर राघव बनकर फर्जी तरीके से सौदा किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
