हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। गोवंश के अवशेष देख आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह मथुरा वृंदावन रोड स्थित पीएमवी कॉलेज के जंगलों की तरफ जब कुछ लोग गए तो वहां पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में पड़े थे, तो कुछ के अवशेष पड़े थे। गोवंश के अवशेष देख लोगों में गुस्सा फैल गया। जिसके बाद गौ रक्षकों के अलावा तमाम हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई। गोवंश के शव और अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौ रक्षक और हिंदूवादी दलों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित हुए लोगों ने मथुरा वृंदावन रोड जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
