• Sun. May 24th, 2026

मथुरा में एक साथ 40 गाय मृत मिलीं, दृश्य देख गौ संरक्षक दलों में फैला आक्रोश; रोड किया जाम

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। गोवंश के अवशेष देख आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह मथुरा वृंदावन रोड स्थित पीएमवी कॉलेज के जंगलों की तरफ जब कुछ लोग गए तो वहां पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में पड़े थे, तो कुछ के अवशेष पड़े थे। गोवंश के अवशेष देख लोगों में गुस्सा फैल गया। जिसके बाद गौ रक्षकों के अलावा तमाम हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई। गोवंश के शव और अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौ रक्षक और हिंदूवादी दलों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित हुए लोगों ने मथुरा वृंदावन रोड जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.