• Sun. May 24th, 2026

राधाकुंड छटीकरा रोड पर टेंपो मोटरसाइकिल की भिड़ंत बच्ची घायल

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राधाकुंड छटीकरा रोड पर तेज गति से आ रहे टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे यूपी 112 पीआरबी पर नियुक्त कांस्टेबल मोनू राठी, होमगार्ड बृजेश कुमार द्वारा घायल हुए परसोत्तम पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष लवी पुत्री पुरुषोत्तम सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी पेलखु उपचार के लिए गोवर्धन सीएससी केंद्र पहुंचाया। यहां पिता पुत्री की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया टेंपो को चौकी पर लाकर खड़ा कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.