• Sun. May 24th, 2026

पॉलीथिन, प्लास्टिक के विरुद्ध चले अभियान में नगर निगम ने वसूला हजारो रु का जुर्माना

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक के प्रयोग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध सहायक नगर आयुक्त द्वारा अभियान चलाकर जुर्माने की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा मथुरा वृंदावन में प्रतिबंधित प्लास्टिक /पॉलिथीन के प्रयोग, भंडारण एवं विक्रय को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन एवं अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को मंडी चौराहा गेट एवं फ्लाईओवर के नीचे से सौंख रोड पर प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक एवं अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलीथिन का उपयोग करने वाले एवं अतिक्रमण करने वालों पर रुपए 34 हजार 500 रु का जुर्माना करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन के साथ सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान टीम के साथ जेसीबी ट्रैक्टर सहित नगर निगम की ईटीएफ टीम, मंडी थाने से पुलिस बल मौजूद रहा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई की भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन का प्रयोग ना करें तथा अतिक्रमण न करें। अभियान के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन से राजेश सूबेदार मय प्रवर्तन दल मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा एवं दीपक शर्मा आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.