• Sun. May 24th, 2026

अक्रूर जंगल में आधी रात को पेड़ों पर चल रही आरी, बेखबर बना वन विभाग

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के अक्रूर जंगल में रात के अंधेरे में कटर से 8- 10 से लोग पेड़ काट रहे हैं। यह क्रम पिछले करीब 3 माह से चल रहा है। इन कटे पेड़ों को ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वृंदावन के अक्रूर गांव के खादर के जंगल से कई लोग देसी और बिलायती बबूल के पेड़ों को कटर से काट रहे हैं। चर्चा है कि इस खेल की जानकारी पुलिस को भी है, पर वह मौन है। अक्रूर गांव निवासी देवी राम व गुड्डी ने बताया कि अक्रूर खादर के जंगल तेजी से पेड़ों को काटा जा रहे है। यहां अधिकतर 10 से 12 लोग कटर मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आते हैं। कटर से बड़े -बड़े देसी एवं बिलायती बबूल के पेड़ों को काटकर ले जाते हैं। कभी-कभी ये लोग पेड़ काटने के लिए दिन में भी आते हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि पेड़ काटने के दौरान पुलिसकर्मी भी आते हैं, लेकिन वह कार्रवाई करने के बजाय यहां देखकर लौट जाते हैं। इस संबंध में डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि अक्रूर खादर में पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच की जाएगी और पेड़ काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन की देखरेख के लिए सेक्सन ऑफिसर को भी निर्देश दिए गए हैं। रात में गश्त और बढ़ाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.