• Sun. May 24th, 2026

महावन में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई कार, एक की मौत,चार घायल

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महावन थाना क्षेत्र मां चंद्रावली देवी मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर से गौशाला मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छड़गांव निवासी नितीश पुत्र गोविंद सिंह उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कन्हैया, मुरारी, हरिओम दिक्षित और देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी डेजी पवार ने बताया कि सभी लोग सुरीर थाना  क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.