• Sun. May 24th, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अब सहन नहीं होगा अत्याचार

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। हिंदू अगर एक होगा तो सनातन बचेगा। आज बंगलादेश में हिंदुओं के ऊपर किस तरह का अत्याचार हो रहा है, यह पूरी दुनियां देख रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार अब सहन नहीं होगा। यह बात बरसाना में आयोजित विहिप व बजरंग दल के शौर्य यात्रा के दौरान बजरंग दल के ब्रज प्रांत के संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कही। शौर्य यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर विहिप व बजरंग दल द्वारा पूरे देश में हिंदू एकता को लेके शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य यात्रा में संदेश दिया कि बंगलादेश की घटना को लेकर भारत का हिंदू एकजुट है। मंगलवार को कस्बे के श्रीजी गार्डन में शौर्य यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए। माथे पर चंदन, हाथों में भगवा ध्वज लिए सभी लोग जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान बजरंग दल के ब्रज प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि आज बांग्लादेश में किस तरह से हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, इसे पूरा विश्व देख रहा है। ब्रज प्रांत के विद्यार्थी प्रमुख राहुल जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। बांग्लादेश में आज हमारे हिंदुओं भाइयों पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे देखकर हम शांत नहीं बैठ सकते। विहिप के जिला उपाध्यक्ष एके सैनी कहा कि हिन्दू न पहले डरा, न आज डरेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को भले ही पूरा विश्व देखकर शांत है, लेकिन भारत अपने हिंदुओं भाइयों की रक्षा के लिए सक्षम है। बैंड बाजों के साथ शौर्य यात्रा श्रीजी गार्डन से प्रारंभ होकर पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड, मेन बाजार, बाग मोहल्ला, पुराना अड्डा होते हुए श्रीजी गार्डन पहुंची। इस दौरान विहिप के जिलामंत्री योगेश गौतम, बजरंग दल के जिला संयोजक राम तोमर, बजरंग दल प्रखंड संयोजक गोपाल राजपूत, गो रक्षक दल के संयोजक चंद्रशेखर बाबा, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, कलुआ ठाकुर आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.