• Mon. May 25th, 2026

बाबरी मस्जिद हटाई, अब शाही ईदगाह की बारी, प्रवीण तोगड़िया ने दिया ये बयान

ByVijay Singhal

Dec 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि बाबरी मस्जिद हटाई जा चुकी है। अब मथुरा के शाही ईदगाह की बारी है। प्रयागराज कुंभ में एक करोड़ लोगों के भोजन तथा 35 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पांच हजार वालंटियर सेवा में जुटेंगे। शनिवार को वह गोवर्धन के गांव भवनपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। अभिनंदन समारोह में तोगड़िया ने मुस्लिमों पर हमला बोला। कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को रोकना होगा। इसके लिए एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। सरकार से बात चल रही है। हिंदू परिवारों के बीच घर-घर गांव-गांव जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अब तक दो लाख हिंदुओं को हनुमान चालीसा के लिए जागरूक कर चुके हैं। बोले कि सनातन बोर्ड का गठन आज नहीं तो कल तो होगा ही। इससे पहले उन्होंने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी की पूजा अर्चना की। सेवायत पवन कौशिक ने पूजन कराया और प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व वे गांव भवनपुरा पहुंचे। यहां भूमि विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह व गोविंद रेजिडेंसी के चेयरमैन हरे कृष्ण चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही 2.75 लाख का चेक भी भेंट किया। तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में एक लाख कंबल वितरण करने का काम किया जाएगा। यहां मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए छह हजार प्वाइंट पंडाल में लगाए जा रहे हैं। अन्य सभी व्यवस्थाएं करने पर भी फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भी हम बार बार आवाज उठा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.