• Mon. May 25th, 2026

बंदरों से निजात दिलाने की सांसद हेमामालिनी से मांग

ByVijay Singhal

Dec 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस नेता मुकेश धनगर ने शहर के लोगों को बंदरों से निजात दिलाने की सांसद हेमामालिनी से मांग की है। धनगर ने कहा है कि शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों से निजात दिलाने के लिए सांसद हेमा मालिनी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मंकी सफारी बनवाने का वादा किया था। इसके बाद भी बंदरों की समस्या जस की तस है। बंदरों की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म इंडस्ट्री नहीं है, जो कि डायलॉग से काम चल जाएगा। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि वह बंदरों को पकड़वाकर वन चेतना केन्द्र में एकत्रित कर वहीं उनके खाने पीने की पर्याप्त सुविधा कराए, जिससे जनपद वासियों को उत्पाती बंदरों से रहात मिल सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.