• Mon. May 25th, 2026

नंदिनी कृषि समृद्धि योजना के पात्रों को मिले स्वीकृति पत्र

ByVijay Singhal

Dec 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। योगी सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के पात्रों को स्वीकृति पत्र दिए। यह योजना पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन पर केंद्रित है। साथ ही उन्होंने दुग्ध समितियां बढ़ाने पर जोर दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन मंत्री ने दुग्ध उत्पादन के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में दुग्ध समितियां को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि मथुरा में 275 दुग्ध समितियां हैं, जिसमें 230 संचालित हैं। 547 ग्राम पंचायतों में नई दुग्ध समितियां बनाने पर जो दिया है। बैठक के बाद नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के 24 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से सरकार ने यह योजना शुरू की है। उन्होंने ने बताया है कि, गोवंश का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में सेवादारों को समय से मानदेय भुगतान होना चाहिए। दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए नस्ल सुधार पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, सरकार गायों की नस्ल सुधार पर काम कर रही है। इसके लिए किसानों को थारपार, गंगातीरी अन्य गायों का सीमन फ्री में दिया जा रहा है। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि देशभर में उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में प्रथम पर है। राज्य में 13 दुग्ध प्लांट हैं, जिसमें 10 संचालित हैं। बाकी कन्नौज, कानपुर और गोरखपुर प्लांटों का निमार्ण चल रहा है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध समितियों का भुगतान एक माह के अंदर होना चाहिए। समय-समय पर निरीक्षण भी करें। उन्होंने बताया है कि ई-कामर्स पोर्टल प्रारंभ किया गया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं के ऑनलाइन ऑर्डर पर पराग दुग्ध एवं पदार्थ को उनके घर पर ही आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में मथुरा में बढ़ती मांग को लेकर 30 हजार लीटर क्षमता वाले प्लांट को 1 लाख लीटर परिवर्तित करने की योजना बनाई गई है। जल्दी ही इस पर काम होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.