हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने सीएसडी कैंटीन के खाते से करीब दो करोड़ रुपये अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर करने के मामले में वांछित क्लर्क की पत्नी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन दोनों के खातों को सीज करा दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी फरार कैंटीन क्लर्क की तलाश कर रही है। बताते चलें कि थाना सदर बाजार में रेवाड़ी के कोनसी बास थाना क्षेत्र के निवासी कैप्टन पंकज यादव जो इस समय 7001 ईएमई में तैनात हैं, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कैंटीन में क्लर्क ड्यूटी में तैनात नायक दीपक कुमार निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर, रोहतक ने धोखाधड़ी करके आर्मी कैंटीन के खाता से सात चेक द्वारा सरकारी पैसा 2 करोड पांच लाख, 26 हजार 762 रुपये अपने व अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी बुधवार को कैंटीन के खाते का बैंक विवरण चेक करने पर हुई थी। सदर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार विदेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह उप निरीक्षक कमल किशोर वांछितों की तलाश में गश्त पर थे, तभी पुलिस टीम ने औरंगाबाद क्षेत्र में नैनापुरम कॉलोनी के समीप से दोपहर करीब 12:30 बजे वांछित क्लर्क की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी क्लर्क की सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों के खाते सीज करा दिए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि आरोपियों के खाते में वर्तमान में कितने पैसे हैं और वे कितने निकाल चुके हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
