हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के समीपवर्ती गांव निवासी एक युवक ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी पुत्रियों एवं पुत्रवधु के साथ मारपीट एवं पुत्रवधु को र्निवस्त्र करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन घायल महिलाओं का मेडिकल करा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की चौकी शाहपुर के अन्तर्गत आने वाले गांव नगला उटावड़ निवासी बहीद ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही सात लोग लाठी-डन्डे, धारदार हथियार एवं तमंचे लेकर घर में घुस आये और फायरिंग कर उसकी दो पुत्रियों एवं गर्भवती पुत्रवधु से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ देने एवं उसकी पुत्रवधू को निर्वस्त्र कर दिया। इस संबंध में शेर मोहम्मद, जफरू, अख्तर, अनवर, यूसुफ, कल्लू, इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
