• Mon. May 25th, 2026

20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 15 हजार का जुर्माना

ByVijay Singhal

Dec 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने बुधवार को औरंगाबाद मार्केट में प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दुकानदारों से तथा भवन से लगभग 20 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से बने ग्लास-प्लेट व चम्मच जब्त करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। सहायक नगर आयुक्त ने कई दुकानदारों के यहां छापामार कार्रवाई की, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गयी, जिस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गई की भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन का प्रयोग न करें। अभियान के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन से राजेश सूबेदार, धर्मवीर, सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.