हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव विकास खंड बलदेव के गांव दघेंटा निवासी एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दघेंटा निवासी बंटी की पत्नी तुलसी देवी (22) को प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती को बलदेव क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमीरपुर सुबह आठ बजे बाद 108 एंबुलेंस से लाया गया। जहां प्रसूता को सपना नर्स की देखरेख में भर्ती किया गया। दोपहर उसने एक पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अधिक खून बहने लगा। तबीयत अधिक बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। उसको अच्छे उपचार के लिए महिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि परिजनों को भी सही जानकारी नहीं दी गई और कहा कि इसको मथुरा ले जाओ। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से मथुरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes