हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औषधि विभाग की जांच में दवा नकली मिलने एवं सैंपल फेल आने के बाद औषधि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दवा विक्रेताओं को नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही कंपनियों को भी नोटिस भेज दवा के बारे में रिपोर्ट मांगी जा रही है। पिछले दिनों वृंदावन के प्रशांत मेडिकल, टाउनशिप स्थित गुप्ता मेडिकल एवं कोसी में संचालित बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर से औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने दवाओं के नमूने भरे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक दवा जांच में नकली एवं तीन दवा के नमूने फेल आए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने लिखा पढ़ी एवं कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने संबंधित दवा विक्रेताओं को नोटिस भेज दवा के बिल, क्रय-विक्रय की जानकारी मांगी है। यह भी कहा गया कि उक्त बैच नंबर की दवा बाजार में है तो उसे वापस मंगा लें। साथ ही आर्याटेक लाइफ सांइस देहरादून, आज्ञा बायो टेक प्रालि हरिद्वार, बीके लाइफ साइंस गुजरात एवं हनुकैम लैबोरेटरी सोलन हिमाचल को भी नोटिस भेजा जा रहा है। दवा के बारे में कंपनियों से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक के अनुसार पत्राचार कर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
