हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन मथुरा डिपो से कुम्भ मेले में पांच दर्जन बसें भेजेगा। ये सभी बसें भगवा रंग से रंगी हुई होंगीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रयागराज में कुम्भ 27 जनवरी से 7 फरवरी तक लगेगा। इसके लिए आगरा मण्डल से 430 बसें भेजी जाएंगीं। इनमें मथुरा डिपो की 60 बसें शामिल होंगीं। अग्रवाल ने कहा कि मथुरा डिपो की बसें नये बस स्टैंड से संचालित की जाएंगीं। इनमें से जितनी बसों की आवश्यकता प्रयागराज में होगी, उतनी बसें वहां उपलब्ध कराई जाएंगीं। डिपो के फोरमैन संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुम्भ में जाने वाली डिपो की सभी बसें भगवा रंग से रंगी होंगीं। अच्छी कंडीशन की तथा जो पहले रंग से रंगी हुई थीं, उनमें से 10 बसें अभी तक भगवा रंग से रंग कर तैयार की जा चुकी हैं। इनके अलावा जो अन्य बसें भगवा रंग से रंगी हुई हैं, वे कुम्भ के लिए भेजी जाएंगीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
