• Mon. May 25th, 2026

राजमार्ग पर लगेंगे प्रत्येक 5 किमी पर कैमरे, तेज दौड़े तो होगा चालान

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर दुर्घटना रोकने और तेजगति से वाहन चलाया तो जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दिल्ली से आगरा लगभग 200 किलोमीटर पर यात्रियों की सुरक्षा अग्रिम यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) रखेगी। 50 करोड़ की लागत से स्थापित की जाने वाली इस प्रणाली में प्रत्येक पांच किलोमीटर पर अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे और दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अप्रैल 2025 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अक्सर इसके लिए तेज रफ्तार वाहनों और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन जिम्मेदार होते हैं। नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मथुरा, आगरा के प्रशासन की मांग पर इस एटीएमएस योजना को लाया जा रहा है। एटीएमएस के जरिए वाहनों का चालान किया जा सकेगा। साथ ही दुर्घटनाएं होने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस परियोजना पर काम कर रहा है। नवंबर-2024 से इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना के पहले चरण में ऑप्टिकल फाइबर लाइन डाली जा रही है। इसे दिल्ली से शुरू कर बदरपुर तक लाइन डाली जा चुकी है। इसके साथ ही दो स्थानों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। पहला सेंटर 24 किलोमीटर और दूसरा केंद्र मथुरा के पास बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक पांच किलोमीटर पर कैमरे लगाए जाएंगे। अप्रैल 2025 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.