हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मांट के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 संजीव कान्त मिश्र थाना सुरीर जनपद मथुरा के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार मय टीम के द्वारा दिनाक- 01.12.2024 को अभियुक्त दाऊजी पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम परखम गुर्जर थाना जैत जिला मथुरा को टैटीगाव अन्डरपास से एक अदद तमंचा .315 वोर के गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 27/11/24 को रात के लवानिया फार्म हाउस पर वादी की पुत्री की शादी समारोह के दौरान अभियुक्त दाऊजी उपरोक्त द्वारा अपने .315 बोर तमंचे से हवा में फायर करने पर कारतूस वादी की पुत्री के हाथ में लग जाने के कारण घायल हो गयी । जिस सम्बन्ध में थाना सुरीर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 268/2024 धारा 125(b) बीएनएस व धारा 25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया था ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
