• Mon. May 25th, 2026

डंपर की टक्कर से दो चाचा और एक भतीजे की मौत

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना के अंतर्गत बिहारी कोल्ड के समीप  डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो चाचा और एक भतीजे की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर गांव में मातम छा गया तो परिवार में कोहराम मच गया। तीनों गांव गोपलपुर, जमुनापार में छोछक देकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गांव गोपालपुर, जमुनापार निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी पिंकी को बेटा हुआ है। पहला बेटा होने पर गुरुवार को उसका नामकरण संस्कार किया गया था। इस पर गांव गौठा, नगला पीपल निवासी मायके पक्ष से परिजन, चाचा, चचेरे भाई आदि गोपालपुर में छोछक लेकर गये थे। वहां पर छोछक देने और दावत खाने के बाद सभी वापस गांव लौट रहे थे। थान सिंह (48), नारायण सिंह (44) और इनका भतीजा महेन्द्र सिंह (34) निवासी नगला अंता, बलदेव जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बलदेव क्षेत्र में बिहारी कोल्ड और संस्कृति पब्लिक स्कूल के समीप डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य लोगों ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार को कस्बा बलदेव के समीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां तीनों की मृत्यु हो गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.