• Mon. May 25th, 2026

रिफाइनरी थाना पुलिस ने गोली मारने वाला असलाह समेत गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने डायट प्रशिक्षण संस्थान के समीप रुपये का तकादा करने पर गोली मारकर घायल करने के आरोप में वांछित को काशीराम कट के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है। गोकुल धाम कॉलोनी निवासी लखन के कदम विहार निवासी रमन बिहारी पर रुपये थे। आरोप है कि इन रुपयों का गुरुवार का तकादा करने पर रमन ने शाम को डायट संस्थान के समीप बुलाया था। थानाध्यक्ष रिफाइनरी सोनू कुमार ने बताया कि दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। लखन अपने 95 हजार रुपये बता रहा था, जबकि रमन बिहारी उससे कहा कि तेरे 50 हजार रुपये हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर रमन बिहारी ने लखन में गोली मार दी थी। इसके चलते वह सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार को भर्ती कराया गया। उसके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की। शुक्रवार को पुलिस ने काशीराम कट के समीप से आरोपी रमन बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से जानलेवा हमले में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.