हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान चिंताहरण मंदिर के समीप से महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र लेकर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पूछताछ कर मंगलसूत्र लूट कर भागने के आरोप में पकड़ लूटा मंगलसूत्र बरामद कर चालान किया है। थानाध्यक्ष महावन डे जी पवार ने बताया अरुणा निवासी तालू का जवाली, थाना मेडा, जिला सातारा,महाराष्ट्र परिवार के साथ ब्रज भ्रमण करने आयी थी। गुरुवार को वह सभी चिंताहरण मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। तभी एक महिला ने उनके गले से झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र तोड़कर भागने लगी। पीड़िता के शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से मंगलसूत्र लूट कर भाग रही महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पास ही भ्रमण कर रहे उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक निशिका के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लूटा मंगलसूत्र बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी आगरा की विष्णु पुरी निवासी महिला को जेल भिजवाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
