हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किशोरपुरा क्षेत्र निवासी युवक ने आधा दर्जन लोगों पर तमंचा तानकर नकदी और चेन लूटने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की है। युवक ने कोतवाली में अभियुक्तों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गांधी नगर, किशोरपुरा निवासी हर्ष गौतम ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम को वह शक्कर सिंधी धर्मशाला की ओर जा रहा था। करीब आधा दर्जन नामजद युवकों ने बाइक रुकवाकर तमंचा तान दिया और 24300 रुपए व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की। उसने क्षेत्रीय पार्षद के घर में घुसकर जान बचाई। पीड़ित ने कहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
