हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन ऐसा प्रभावित हुआ कि अभी तक पटरी पर नहीं आ पाया है। ट्रेनें 10 से 18 घंटे की देरी से जंक्शन आ रही हैं। ऐसे में यात्री परेशान होकर अपने रिजर्वेशन तक निरस्त करा रहे हैं। बुधवार को शाम तक 133 लोगों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त कराए। बृहस्पतिवार को अप-डाउन की डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही थीं। ऐसे में जंक्शन पर यात्रियों को परेशानी के बीच इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कई यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर अन्य साधन से अपने गंतव्य को रवाना हुए। ट्रेन 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ऋषिकेश से पुरी तक जाती है, लेकिन यह 18 घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेन 07364 ऋषिकेश से हुबली एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चल रही थी। इसका जंक्शन पर आने का समय दोपहर 3 बजे है, लेकिन रात 12 बजे के बाद आई। आंबेडकरनगर कटरा एक्सप्रेस 10 घंटे लेट चल रही थी। बुधवार रात 12.23 बजे आनी थी, लेकिन सुबह 9 बजे जंक्शन पर पहुंची। जीटी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, अंडमान एक्सप्रेस ड़ेढ घंटे देरी से, हिमाचल एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही थी। इसके अलावा पंजाब मेल, छत्तीसगढ़, समता एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन बिगड़ रहा है। इसके चलते यात्री कंफर्म रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वह यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से चेक करते रहे। इसके बाद ही घर से निकलें। साथ ही सर्दी से बचने के लिए घर से कंबल और गर्म कपड़े साथ लेकर यात्रा करें। प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ रेलवे आगरा ने कहा, कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। खासकर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए आगरा मंडल की ट्रेनों के समय को बेहतर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
