• Mon. May 25th, 2026

राया में संत बनकर छह लाख रुपये, आभूषण हड़पने का आरोप

ByVijay Singhal

Nov 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया कस्बे में एक सर्राफ के यहां काम करने आया युवक संत से बीमारी का उपचार कराने के नाम पर छह लाख रुपये ओर आभूषण ले गया। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। कस्बे के रेतिया बाजार निवासी संजय वर्मा की स्वर्णाभूषणों की दुकान है। पांच माह पहले उनके यहां ललित कुमार नामक युवक काम सीखने के लिए आया। इस दौरान संजय पेट दर्द से परेशान थे। ललित ने बताया कि वह एक संत को जानता है, जो माता काली के भक्त हैं। वे बोलते नहीं हैं और केवल मोबाइल पर लिख कर बात करते हैं। दुकान पर काम करने के कारण ललित को संजय के घर की पूरी जानकारी थी। वह मोबाइल फोन पर संत बनकर संजय से चैट करने लगा। उसके घर-परिवार के बारे में बात करने के कारण संजय को यकीन हो गया कि संत कोई पहुंचे हुए हैं। ललित की बातों पर यकीन कर संत के नाम पर उसके खाते में दो बार में छह लाख रुपये डलवा दिए। ललित शादी के नाम पर संजय से सोने की चार चूड़ी और चेन भी मांग कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.