हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नया बस अड्डे के निकट गुरुवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक पिता की मौत के बाद अपने चाचा-चाची के पास रहता था। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नया बस अड्डे के निकट रेलवे पुल व होम सिग्नल के मध्यम खंभा संख्या 1398/1517 के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को डिप्टी एसएस कार्यालय के माध्यम से मिली। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पकड़ों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान 20 वर्षीय ललित पुत्र पप्पू सिंह निवासी शांतिनगर मालगोदाम रोड नया बस अड्डे के रूप में हो गई। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि ललित के पिता की मौत हो चुकी है। वह चाचा चाची के पास रहता था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
