• Mon. May 25th, 2026

मथुरा में गोवर्धन नगर पंचायत के अध्यक्ष के नाम पर समृद्धि ज्वेलर्स से लाखों रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फर्जी गोवर्धन नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाकर मथुरा के प्रसिद्ध ज्वेलर्स से ठगी करने का प्रयास करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके कब्जे से स्कूटी फर्जी नम्बर प्लेट,एक मोबाइल फोन व 03 चैक पुलिस ने बरामद है। सूत्रों के अनुसार बीती 26 अक्टूबर को एक युवक द्वारा समृद्धि ज्वैलर्स के मालिक का नम्बर रिसेप्सन से लेकर चेयरमैन गोवर्धन बनकर वार्ता की गई कि मेरे परिचित के घर में शादी है जिसे लाखों रु के जेवरात लेने है जो चैक के माध्यम से पैसा देगा मैं उसे भेज रहा हूं । शातिर ने स्कूटी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर समृद्धि ज्वैलर्स की दुकान पर 06 लाख 23 हजार के जेवरात पसन्द करके अपने अकाउन्ट का एक चैक भरकर दे दिया । उसी दौरान समृद्धि ज्वैलर्स के स्टाफ को शक होने के आभास पर उक्त शातिर वहां से चकमा देकर भाग गया जिसकी पुष्टि बाद में समृद्धि ज्वैलर्स द्वारा गोवर्धन के चेयरमैन से वार्ता करके की गयी उनके द्वारा ऐसे किसी भी व्यक्ति को भेजने से इनकार कर दिया गया । उसके बाद उनके द्वारा थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राकेश पुत्र जगमोहन निवासी मौहल्ला अन्दास, सैनवा थाना शेरगढ़ मथुरा को आज 27 नवंबर को मुखविर की सूचना पर कब्रिस्तान के पास, भैंस बहोर्रा रोड़ से मय घटना में प्रयुक्त स्कूटी (रंग लाल) व फर्जी नम्बर प्लेट व एक मोबाइल फोन व 03 चैक (भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया) सहित गिरफ्तार किया गया है। इस शातिर के खिलाफ बरसाना, शेरगढ़ थाना में 7 मुकदमे में दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी थाना कोतवाली उ.नि. इन्द्रजीत सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.